Kedarnath Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत
-केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए इंतजार खत्म हो गया है। आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे और और हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग के लिए तैयार हो जाएं। वरना कुछ मिनट की देरी से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशानिर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम छह बजे खुलेगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी। दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकेगी।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार शत प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से हेली टिकट की बुकिंग में फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की अपील की है। टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी।