{"_id":"e8fdac854d6e4f83d0c28e6a7266dad2","slug":"onions-cheaper-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कम रुलाएगी प्याज, खुला 'सस्ता' काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कम रुलाएगी प्याज, खुला 'सस्ता' काउंटर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में प्याज की बढ़ी कीमतों से अब राजधानी के बाशिंदों के आंसू अब और ज्यादा दिन नहीं आएंगे। इस समस्या का समाधान निकल चुका है। राजधानी के बाशिंदो को अब सस्ती दरों पर प्याज मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
प्याज की ऊंची कीमतें आम आदमी को रुला रही हैं। इससे कुछ राहत पहुंचाने के लिए अब काउंटर लगाकर फुटकर में प्याज बेचा जाएगा। इसकी कीमत 55 रुपये प्रति किलो रहेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार से लगेगा काउंटर
काउंटर शुक्रवार 16 अगस्त से लगना शुरू हो जाएगा। कृषि उत्पादन मंडी समिति, थोक व्यापारियों, आढ़तियों की बुधवार को संयुक्त रूप से मंडी समिति कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्याज की अपेक्षित आवक न होने पर चिंता जताते हुए नासिक से प्याज को गुजरात और दक्षिणी राज्यों में भेजे जाने का मुद्दा उठा। तय हुआ कि फुटकर काउंटर के जरिए ग्राहकों को रियायती दर पर प्याज दिए जाएं।
जूट का थैला लाएं
प्याज खरीदने के लिए पॉलीथिन के स्थान पर जूट के थैले लाने का भी आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष प्रभु लाल बहुगुणा ने की।
बैठक में मंडी समिति उपाध्यक्ष रवि गुसाईं, सचिव विजय प्रसाद थपलियाल, समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी टीएन चौबे, मंडी पर्यवेक्षक नंदिनी, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, पंकज राज शाह, अमृत चड्ढा, सतपाल, संजय, सतीश, रवि चड्ढा, राजेश, कमल, मुर्शीद, कंवल आदि मौजूद रहे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें