फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Onion prices Hike Up To 150 rupees per kg in dehradun

देहरादून: सस्ते प्याज के काउंटर भी हुए बंद, 150 रुपये किलो तक पहुंचे दाम

Fri, 20 Dec 2019 09:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Dec 2019 09:01 AM IST
सार

  • शुक्रवार को नई कीमतें तय करने के बाद फिर खुल सकते हैं सस्ते प्याज के काउंटर

विज्ञापन
Onion prices Hike Up To 150 rupees per kg in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी देहरादून में प्याज की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को थोक में प्याज की कीमतें 100 रुपये के पार हो गईं। इसका असर बाजार पर भी दिखा और कई स्थानों पर प्याज 150 रुपये प्रति किलो तक बिका।

विज्ञापन


वहीं, थोक कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते मंडी में लगाए गए दोनों सस्ते प्याज के काउंटर भी बंद करने पड़े। आज दोबारा कीमतें तय करने के बाद काउंटर खोले जा सकते हैं।निरंजनपुर मंडी में अलवर और इंदौर के बाद नासिक से प्याज पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन इसकी कीमत काफी अधिक है।
विज्ञापन


दो दिन पहले तक थोक में 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा प्याज बृहस्पतिवार को 100 से 110 रुपये तक बिका। इसका सीधा असर रिटेल कीमतों पर पड़ा और यह 130 से 140 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरीबाग, धर्मपुर, रायपुर समेत कुछ अन्य स्थानों पर प्याज 150 रुपये किलो भी बिकी। वहीं, 65 से 70 रुपये किलो थोक भाव में मिल रही प्याज बाजार में 100 रुपये किलो तक बिक रही है। लेकिन ग्राहकों की दिलचस्पी इसमें कम होने के चलते व्यापारी भी इसे खरीदने से बच रहे हैं। 

सस्ते प्याज के काउंटर बंद

लोगों को सस्ते प्याज उपलब्ध कराने के लिए निरंजनपुर मंडी में सस्ते प्याज के दो काउंटर लगाए गए थे। यहां ग्राहकों को 75 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को थोक में कीमतें बढ़ने के चलते कारोबारियों ने सस्ता प्याज बेचने से इनकार कर दिया।

मंडी सचिव विजय थपलियाल और जिला आपूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने कारोबारियों से बात की लेकिन उन्होंने काउंटर खोलने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि थोक में प्याज करीब 100 रुपये किलो मिल रही है, ऐसे में 75 रुपये किलो कैसे बेची जा सकती है। विजय थपलियाल ने बताया कि आज कारोबारियों से बातचीत के बाद प्याज की नई दरें तय की जाएगी, जिसके बाद नई कीमत पर काउंटर खोले जाएंगे।

400 कुंतल प्याज पहुंची
निरंजनपुर मंडी में बृहस्पतिवार को कुल 400 कुंतल प्याज पहुंची। नासिक से करीब 173 कुंतल प्याज पहुंची, जिसकी थोक कीमत 85 से 90 रुपये प्रति किलो रही। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि आढ़त व अन्य खर्च लगाकर थोक में करीब 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। थोक कीमत अधिक होने के चलते ही बाजार में दाम घट नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed