{"_id":"7c37e4a197d4131d880b6e1c5a3c12ed","slug":"ongc-changed-company-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अंदाज में ओएनजीसी का फेसबुक पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए अंदाज में ओएनजीसी का फेसबुक पेज
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक के साथ कदमताल मिलाते हुए ओएनजीसी ने अपने फेसबुक पेज को नए रंग में रंग दिया है। कंपनी ने अपने 58वें स्थापना दिवस के मौके पर फेसबुक पेज को एक नए कलेवर के साथ लांच किया।
विज्ञापन
देहरादून में इस मौके पर कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुधीर वासुदेवा ने कहा कि समय की जरूरतों को देखने व लोगों के बीच फेसबुक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को दिलवाई शपथ
साथ ही इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को ओएनजीसी के उत्थान के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत में तेल भवन स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इसके बाद सुबीर राहा तेल संग्रहालय में अध्यक्ष ने ओएनजीसी का ध्वज फहराया।
विज्ञापन
वॉक फॉर गुड हेल्थ
कार्यक्रम में महिला विकास फोरम की ओर से गीत प्रस्तुत किया गया। ओएनजीसी के कर्मचारियों और उनके परिजन ने ‘वॉक फॉर गुड हेल्थ’ कार्यक्रम में भाग लिया।
कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से सामुदायिक केंद्र में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 350 छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।
कंपनी ने मांगे सुझाव
कंपनी के इस नए फेसबुक पेज को वाइब्रेंट और इंटरएक्टिव बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए हैं। इस अवसर पर ओएनजीसी के निदेशक एचआर केएस जेम्सविन, निदेशक वित्त एके बनर्जी, निदेशक पीके बोर ठाकुर, निदेशक शशि शंकर, ओएसडी के सत्यनारायण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।