रक्तदान से न सिर्फ दूसरों की जिंदगी बचती है बल्कि रक्तदान करने वालों के शरीर में भी नई ऊर्जा का संचार करता है। एक यूनिट रक्त दो लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। यह बात रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में आर्यन सामाजिक संगठन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष सुनील रुमार कश्यप ने कही।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे समाज में जागरूकता आएगी, साथ ही उनका शरीर भी निरोगी रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन बीते कई सालों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। अब तक संगठन 15 शिविर आयोजित कर चुका है। रविवार को आयोजित शिविर में 58 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी, मोहित चावला, डॉ. दिपाली, राजेश कुकरेती, मनीष, धीर सिंह, विपिन, दिनेश राठौर, रोहित रोहिला, राहुल भट्ट, जसपाल, हिमांशु, विवेक लमगड़िया, सोनू, अजय, अमित पंवार, अनिल राठौर, पंकज जोशी, प्रिंस आदि मौजूद रहे।