फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One-sided victory in Maharashtra civic polls a stamp of approval on PM Modi's development policy: Bhatt

महाराष्ट्र निकाय में एकतरफा जीत पीएम मोदी की विकास नीति पर मुहर : भट्ट

Fri, 16 Jan 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
One-sided victory in Maharashtra civic polls a stamp of approval on PM Modi's development policy: Bhatt
- कहा, महाराष्ट्र की तरह 27 में जनता विकास के पक्ष और नकारात्मकता के खिलाफ मतदान करेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने एशिया के सबसे बड़े निगम मुंबई समेत महाराष्ट्र निकाय चुनावों में एकतरफा जीत पर खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे पीएम मोदी की विकसित भारत निर्माण नीतियों पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने कहा, ये जनादेश क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों के खिलाफ भी है। ठीक इसी तरह, जनता 2027 में भाजपा की विकास नीति के साथ खड़ी होकर, राज्य की छवि और माहौल खराब करने वालों को करारा जवाब देने वाली है।
भट्ट ने प्रतिक्रिया में कहा, देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम और काम की सुनामी चल रही है। जिसे महाराष्ट्र के 29 में से 23 निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत से समझा जा सकता है। उसमें सबसे खास है एशिया के सबसे बड़े नगर निगम और देश की आर्थिक राजधानी में बहुमत के साथ कमल का खिलना। वहां की जनता ने क्षेत्रवाद और भाषाई राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। जिस तरह लंबे समय से उत्तर भारतीय लोगों को वोट की खातिर शिव सेना उद्धव और राज ठाकरे की मनसा द्वारा निशाना बनाया जा रहा था, उस राजनीति को मुंबई व महाराष्ट्र की जनता ने सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी के शीर्ष नेता और स्थानीय नेताओं ने कभी एक शब्द, क्षेत्रवाद के नाम पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में नहीं कहे। भाषा के विरोध की आड़ में जब हिंदी बेल्ट के लोग सरेआम हिंसा के शिकार हो रहे थे तो भी कांग्रेस के तमाम नेताओं की जुबां सिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed