फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One pharmacist Corona positive including four doctors from Landour

मसूरी के उप जिलाचिकित्सालय लंढौर के चार डाँक्टरों सहित एक फार्मेसिस्ट कोरोना पाँजिटिव , अस्पताल की स्वास्थय सेवाएं प्रभावित

Sat, 15 Jan 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
One pharmacist Corona positive including four doctors from Landour
मसूरी के उप जिलाचिकित्सालय लंढौर के चार डाँक्टरों सहित एक फार्मेसिस्ट कोरोना पाँजिटिव , अस्पताल - फोटो : MUSSOORIE
पहाड़ों की रानी मसूरी में कोरोना ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं। शहर के उप जिला चिकित्सालय लंढौर में चार डॉक्टरों सहित पांच लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

उप जिला चिकित्सालय लंढौर के सीएमएस डा.ॅ यतेन्द्र सिंह ने बताया कि अस्पताल के चार डॉक्टरों की कोरोना जांच आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। साथ ही एक अन्य स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव है। सभी लोग होम आइसोलेट हैं। ओपीडी रूम को सैनिटाइज करके बंद कर दिया गया है। सभी डॉक्टरों के केबिन में ताला लगा दिया गया है। नई गाइडलाइन के तहत सात दिन का होम क्वारंटीन में रहना होगा। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों की हालत ठीक है। फिलहाल अस्पताल में स्टॉफ की कमी है। सीमित स्टॉफ से काम लिया जा रहा। अस्पताल में ओमिक्रॉन से निपटने की पूरी तैयारी है। वार्ड और ऑक्सीजन बेड तैयार है। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से तैयार है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। मसूरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन तेजी से हो रहा है। अस्पताल सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना जांच भी की जा रही है। शहर में प्रतिदिन सौ से लेकर डेढ़ सौ लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed