फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more patient died from swine flu in uttarakhand.

स्वाइन फ्लू से उत्तराखंड के तीसरे शख्स की मौत

Tue, 10 Feb 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर, लक्सर, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर, लक्सर, ऋषिकेश Updated Tue, 10 Feb 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
one more patient died from swine flu in uttarakhand.

उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक व्यक्ति की दिल्ली के एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रदेश में जानलेवा बीमारी से यह तीसरी मौत है।

विज्ञापन


उधर, लक्सर क्षेत्र के अकोढ़ा खुर्द गांव के एक युवक की उपचार के दौरान देहरादून के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवक में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने की बात कही गई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


दून में भर्ती हुआ एक संदिग्ध
इससे पूर्व क्षेत्र में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। उधर, सोमवार को ही दून अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाला एक ऋषिकेश निवासी एक मरीज भर्ती हुआ है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून के जरिए वायरस पहुंचने की आशंका
काशीपुर के अली खां मोहल्ला निवासी सख्स ने नोएडा और दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उसे पाइल्स के इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था।


बाद में हालत बिगड़ने पर उसे 8 फरवरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया जहां दाखिल करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने इलाज के दौरान मरीज को चढ़ाए गए खून में स्वाइन फ्लू का वायरस होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed