फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one month one subsidy cylinder

अब माह में सिर्फ एक सब्सिडी सिलेंडर

Wed, 26 Mar 2014 09:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Mar 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
one month one subsidy cylinder

अप्रैल से गैस उपभोक्ताओं को हर महीने सब्सिडी वाला एक ही सिलेंडर मिलेगा।

विज्ञापन


पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां

कोटे के सिलेंडर के लिए मारामारी को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने यह सर्कुलर जारी किया है। इसके लिए बुकिंग उसी महीने करवानी होगी, जबकि नॉन सब्सिडी सिलेंडर के लिए कंपनी से इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन


पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष खत्म होने में 6 दिन बाकी हैं। ऐसे में सब्सिडी कोटे के सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर मारामारी है। एजेंसियों में बैकलॉग 10-12 दिन पहुंच चुका है। इसे देखते हुए आईओसी ने नया सर्कुलर जारी किया है।

पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं

एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2014-15 में अप्रैल से लोगों को हर माह सब्सिडी वाला एक ही सिलेंडर मिलेगा।

सब्सिडी से अतिरिक्त सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को कंपनी में आवेदन करना होगा। मंजूरी के बाद नॉन सब्सिडीसिलेंडर मिलेंगे।

इसी महीने चाहिए सारे सब्सिडी सिलेंडर
चमन लाल का कहना है कि जिन लोगों के सब्सिडी कोटे के एक से ज्यादा सिलेंडर बचे हैं, उन्हें इसी महीने सभी चाहिए। 25-30 फीसदी ऐसे भी हैं।

पढ़ें, ‘फरार’ शिक्षामंत्री के पास बचे सिर्फ दो दिन

जिन्होंने एक सिलेंडर ले लिया है, लेकिन कोटे के सिलेंडर के लिए दोबारा बुकिंग करा दी है। इस वजह से बैकलॉग का दबाव बढ़ गया है।

एजेंसियों में डबल लोड

गैस किल्लत दूर करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बहादराबाद स्थित प्लांट रविवार को भी चला रही है।

पढ़ें, मंत्रियों संग धर्मगुरु दलाईलामा भी हैं इनके बकाएदार

मंगलवार को एजेंसियों में डबल लोड पहुंचाना शुरू कर दिया गया। सभी एजेंसियों पर एक साथ डबल लोड नहीं पहुंच सकते, इसलिए इसे रोटेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed