{"_id":"6219158ed48f0a0af17778c6","slug":"one-lakh-82-thousand-rupees-lost-in-lottery-affair-city-news-drn405011044","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी के चक्कर में गवांए एक लाख 82 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी के चक्कर में गवांए एक लाख 82 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपने एक लाख 82 हजार रुपये से अधिक गवां दिए। पीड़ित को साइबर ठग ने एयरटेल कंपनी का अधिकारी बताकर साढ़े आठ लाख रुपये की लॉटरी का झांसा दिया और इसके बाद रजिस्ट्रेशन, करेंसी कंवर्ट के नाम पर एक लाख 82 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई बस्ती चंदर नगर निवासी पदम आर्गी ने शिकयत कर बताया कि उसे एयरटेल कंपनी से एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एयरटेल कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि उसकी 8 लाख 55 हजार पांच सौ पिचासी रुपये की लॉटरी लगी है। उसने खुद का नाम नवनीय बंसल बताया। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद आरोपी ने उसे संजय चौहान के नाम पर पांच सौ रुपये गूगल पे करने को कहा। जो उसने कर दिया। जिसके बाद उसने कहा कि ऑफिस से दूसरे व्यक्ति का फोन आएगा। दूसरे व्यक्ति ने फोन कर करेंसी कन्वर्ट करने के नाम पर उससे 16,850 रुपए एक खाते में जमा कराए। फिर उससे लॉटरी के नाम पर 45,500 रुपये जमा करवाया। इसके बाद उसने एश्यारेंस के नाम पर 1,20,000 रुपये जमा करने के लिए कहा। जो उसने कर दिए। जब संदेह हुआ तो जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।