फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one killed in mini bus accident on haridwar dehradun highway

फैक्ट्री कर्मचारियों को लेकर जा रही मिनी बस की बाइक से टक्कर, महिला की मौत

Fri, 10 Nov 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
one killed in mini bus accident on haridwar dehradun highway

देहरादून राज मार्ग पर बाइक की मिनी बस से भिड़त हो गई। जिससें मिनी बस सड़क के निचे पेड़ से जा टकराई। जिससें बस में सवार फक्ट्री कर्मचारी महिलाओं घायल हो गई। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।आस पास के लोग घायलो को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। कई घायल की हालत अभी गम्भीर बनी है।

विज्ञापन


घटना क्रम के अनुसार शुक्रवार की सुबह एक फक्ट्री कर्मचारी 32 महिलाए मिनी बस में सवार हो कर रुड़की से भगवानपुर मखनपुर में फक्ट्री में काम के लिए जा रही थी। देहरादून राज मार्ग पर किशनपुर के समीप पहुंचते ही मीनी बस चालक ने अचानक सामने से तेजी पर आ रही मोटरसाइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 

one killed in mini bus accident on haridwar dehradun highway

इस दौरान मिनी बस अनियत्रित होते हुए मोटरसाइकिल से जा टकराई इसके बाद बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बस इतनी तेजी से टकराई थी कि बस में चीख पुकार से कोहराम मच गया।

किसी तरह घायल महिलाओं को बस से बाहर निकाला गया। जिनको उपचार हेतू अस्पताल में भिजवाया गया। इस दौरान बस में एक महिला इसरत जहा पत्नि भूरा उर्फ गुलफाम की घटना स्थल मौत हो गई थी।

रुड़की निवासी पार्वती व रानी गम्भीर रूप से घायल हो गई । वही बस में घायल सुनीता, सीमा, संगीता, तरनुम,सूरैया, दिपशिखा, सुमाना, प्रमिला, ममतलेश आदि समेत कई घायलो को अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस में मृतका के पति गुलफाम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed