{"_id":"6845ea3ce7e07637a30ea400","slug":"one-killed-in-accidents-young-man-and-woman-injured-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-711377-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, युवक-युवती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार ने साइकिल और बाइक को टक्कर मार दी। पहली घटना में साइकिल सवार सहसपुर निवासी में सलीम (48) पुत्र शब्बीर की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रविवार को सुबह नौ बजे शंकरपुर रोड पर डीआईएमएस के पास एक कार सवार ने सामने से आ रहे एक साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में भिजवाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान सहसपुर निवासी सलीम की मौत हो गई। बताया कि मृतक फेरी का काम करता था। शव को मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं, दोपहर तीन बजे लक्ष्मीपुर में चांचक के पास देहरादून से सहसपुर की ओर आ रही एक कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक-युवती घायल हो गए। दोनों को खुशहालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत ने बताया कि घायल युवक का नाम अरहान (19) पुत्र सलीम है। वह बड़ा रामपुर का रहने वाला है। युवती लिफ्ट मांग कर बाइक पर बैठी थी। युवती के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों मामलों में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।