{"_id":"597362b14f1c1b2c5f8b4847","slug":"one-killed-in-accident-on-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ गांव के पास एक टाटा सूमो खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गौचर, छिनका गांव निवासी लखपत सिंह पुत्र तीरथ सिंह अपने साथी अरविंद गैरोला पुत्र तोताराम (36) निवासी शिवानंदी गांव, रुद्रप्रयाग के साथ टाटा सूमो में नगरासू से गोपेश्वर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर करीब साढ़े तीन बजे जब वह कुहेड़ के समीप पहुंचा तो यहां अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें अरविंद गैरोला की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक लखपत सिंह के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने लखपत को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।