फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one hundred primary and junior level school will closed soon in rudraprayag

उत्तराखंडः 110 प्राथमिक व जूनियर स्कूल होंगे बंद

Sat, 16 Sep 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Sep 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
one hundred primary and junior level school will closed soon in rudraprayag
demo pic

उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा की क्या हालत है। इसकी एक बानगी आपको जनपद रुद्रप्रयाग में देखने को मिलेगी। यहां 110 प्राथमिक और जूनियर स्कूल बंद होने के कगार पर हैं।

विज्ञापन


दस से कम छात्र संख्या के कारण जनपद में 97 प्राथमिक और 13 जूनियर हाईस्कूल बंद होंगे। विभाग ने सूची तैयार कर शासन को भेज दी है। बीते पांच वर्षों में कम छात्र संख्या के कारण पहले ही 21 प्रावि व जूनियर बंद हो चुके हैं। सरकारी स्कूलों में लगातार घटती छात्र संख्या से रुद्रप्रयाग जनपद भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन


जिला गठन के बाद यहां सरकारी स्कूलों में प्रतिवर्ष 1 हजार छात्र-छात्राएं कम हो रहे हैं, जिस कारण बीते 5 वर्षों से स्कूलों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब, सरकार ने 10 या 10 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत जनपद में 110 स्कूल बंद हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल होंगे बंद

one hundred primary and junior level school will closed soon in rudraprayag
प्राइमरी स्कूल - फोटो : SELF

बंद होने वाले स्कूलों में 64 अगस्त्यमुनि, 29 ऊखीमठ और 17 जखोली ब्लाक के हैं। हालात इस कदर हैं कि 20 से अधिक स्कूल ऐसे भी हैं, कक्षा 1 या 2 में एक भी छात्र-छात्रा पंजीकृत नहीं है। विभागीय आंकड़े देखे तो बीते पांच वर्षों में जनपद में प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या में करीब 7 हजार की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं जनपद में जूनियर स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं है। 150 जूनियर में मात्र जूनियर हाईस्कूल चोपता है, जहां वर्तमान सत्र में 121 छात्र-छात्राएं हैं। 13 विद्यालयों में 10 या उससे कम छात्र हैं, जिसमें तीन विद्यालय ऐसे हैं, जहां क्रमश: छात्र संख्या 2 और 3 है, ये सभी विद्यालय बंद होने की श्रेणी में शामिल हैं।

मामले में रुद्रप्रयाग के डीईओ बेसिक डा. विद्या शंकर चतुर्वेदी का कहना है कि जिले में 97 प्राइमरी व 13 जूनियर हैं जहां 10 या 10 से कम छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन द्वारा मांगी गई जानकारी के आधार पर इन विद्यालयों की सूची भेज दी गई है। इन विद्यालयों के शिक्षकों के अन्य स्कूलों में संबद्ध कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed