{"_id":"597642674f1c1bf3358b45c8","slug":"one-death-due-to-utiliti-fall-in-mahakali-river-strand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: यूटिलिटी खाई में गिरने से युवक की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: यूटिलिटी खाई में गिरने से युवक की मौत, चालक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम को एक यूटिलिटी वाहन असंतुलित होकर करीब 80 मीटर नीचे महाकाली के किनारे जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ के जवान, पुलिस, राजस्व कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव का काम किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे यूटिलिटी (यूके 05 सीए 1253) तपोवन से दोबाट की ओर जा रही थी। तपोवन से करीब 500 मीटर आगे एक मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे महाकाली के किनारे जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में रांथी निवासी नंदन सिंह (26) पुत्र हर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार रांथी निवासी चालक पूरन सिंह (25) पुत्र वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल, थाना प्रभारी ध्यान सिंह, एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, कैलाश रावत आदि ने घायल को बाहर निकालने में मदद की। घायल को 108 आपात वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एमएस जायसवाल ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में हताहत दोनों युवक गरीब परिवार के हैं।