फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One arrested with 242 grams of hashish

Dehradun News: 242 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 242 grams of hashish
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 242 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात को सहसपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम ने पौंधी पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को पीठ बाजार की ओर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक के पास से पुलिस को एक पन्नी में 242 ग्राम चरस मिली। युवक ने अपना नाम लंबरपुर, जमनीपुर निवासी सुभाष बताया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed