फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Tuesday, the team conducted surprise inspection

Dehradun News: दून के कोचिंग इंस्टीट्यूट छात्रों से वसूल रहे मनमानी फीस

Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
On Tuesday, the team conducted surprise inspection
Iउत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के निरीक्षण में सामने आई जानकारीI
विज्ञापन




उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरवाण के नेतृत्व में मंगलवार को टीम ने आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट और ऐलन कोचिंग इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए ये इंस्टीट्यूट मनमानी फीस वसूल रहे है। संस्थानों में छात्रों के लिए मेडिकल व फायर की सुविधा नहीं थी।



निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कोचिंग इंस्टीट्यूट उन्हें बैंकों से लोन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। बाहरी प्रदेशों के छात्रों को हॉस्पिटल भी उपलब्ध करवाया गया है। आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगभग 1400 से 1500 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इस तरह के नामी संस्थानों का भौतिक सत्यापन आवश्यक है। बाल आयोग का कहना है कि भविष्य में इस तरह के सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। बच्चों का किसी भी प्रकार से शोषण न हो इस पर आयोग गंभीरता से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


आयोग में होगी सुनवाई

आयोग ने दोनों इंस्टिट्यूट को अपने दस्तावेजों सहित आयोग में तलब किया है। आगे की कार्रवाई इसके बाद होगी। औचक निरीक्षण में आयोग के अनुसचिव डॉ. एसके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed