{"_id":"65c54eb55533d4c9d50790b4","slug":"on-thursday-two-groups-of-students-clashed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-345876-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, पुलिस ने फटकारी लाठियां
विज्ञापन
Iबाबूगढ़ चुंगी की घटना, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांगबीते मंगलवार को भी भिड़ा था छात्रों का गुट, एक छात्र का फूट गया था सिरI
बाबूगढ़ चुंगी पर बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छात्राें के गुट आपस में भिड़ जाते हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ चुंगी के निकट स्थित एक स्कूल के छात्रों के दो गुट बीते मंगलवार को आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक छात्र का सिर फूट गया था। बताया जा रहा है तब स्कूल प्रबंधन ने दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाकर फटकार लगाई थी। समझौता भी करा दिया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद फिर से छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इसमें बड़ी संख्या में बाहरी छात्र भी शामिल थे। उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। करीब पांच मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और स्थानीय निवासी राहुल शर्मा का कहना है कि आए दिन छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से अराजकता फैलाने वाले छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Iछुट्टी के समय पेट्राेलिंग बढ़ाई जाएगी। भविष्य में माहौल खराब करने वाले छात्र बक्शे नहीं जाएंगे। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से भी वार्ता की जाएगी।
I
I
I
Iराजेश साह, कोतवाली प्रभारीI