फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Thursday, the district administration sent a team

Dehradun News: प्रशासन ने काबुल हाउस खाली कराया, दरवाजों पर लगाई सील

Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
On Thursday, the district administration sent a team

विज्ञापन
I- प्रभावित आठ परिवार हाईकोर्ट पहुंचे तो उन्हें एक दिसंबर तक मिली मोहलत, बाकी आठ परिवारों को राहत नहीं
I

I
I

I- मकानों में रहने वालों का आरोप, उन्हें मकान खाली करने के लिए सूचना देर से दी गई
I

जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को शत्रु संपत्ति घोषित हुए काबुल हाउस को खाली कराने के लिए टीम भेज दी। टीम ने करीब 16 परिवारों से परिसर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। घरों में रखा सामान बाहर निकालकर दरवाजों पर सील लगा दी गई। पिछले करीब 70 सालों से वहां रहने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। वहां रहने वाले परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें मकान खाली करने के लिए सूचना देर से दी गई। प्रकरण में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए एक दिसंबर तक मकान खाली करने का समय दे दिया है, लेकिन यह राहत अन्य परिवारों को नहीं मिलेगी।



काबुल हाउस को शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है। आजादी के समय से यहां पर करीब 16 परिवार निवास कर रहे हैं। इन परिवारों का कोर्ट में मामला लंबित था। डीएम कोर्ट ने दो हफ्ते पहले अपने आदेश में कहा कि सभी परिवार 15 दिन के भीतर काबुल हाउस से कब्जा छोड़ दें। बृहस्पतिवार सुबह जिला प्रशासन की टीम मौके पर कब्जा लेने के लिए पहुंच गई। इससे वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। यहां रहने वाले परिवारों ने अपना विरोध जताया। लेकिन टीम ने पुलिस के सहयोग से सभी के घरों में रखा सामान बाहर रख दिया। दरवाजों में सील लगाकर घरों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए। कुछ लोग अपना सामान लेकर चले गए, जबकि कई लोग देर शाम तक घरों के बाहर परिवार सहित बैठे रहे। करीब आठ परिवार हाईकोर्ट चले गए, इन लोगों को एक दिसंबर तक का समय मिल गया है, लेकिन यह राहत उन आठ परिवारों को नहीं मिलेगी जो हाईकोर्ट नहीं गए। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने बताया कि कोर्ट में दिए गए आदेश के मुताबिक निर्धारित समय पर टीम को कब्जा लेने के लिए भेजा गया। इसमें से कुछ लोग बृहस्पतिवार दोपहर हाईकोर्ट चले गए। इन याचिकाकर्ताओं को एक दिसंबर तक हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। इस समयावधि में यह लोग खुद अपना कब्जा यहां से छोड़ देंगे, कोर्ट का यह आदेश कार्रवाई पूरी होने के बाद आया।
विज्ञापन






Iकाबुल हाउस पर अफगानिस्तान के शासक का था मालिकाना हकI

अफगानिस्तान के शासक मोहम्मद याकूब खान का 19वीं और 20वीं में इस काबुल हाउस पर मालिकाना हक था। काबुल हाउस में रहने वाले अफगानी शाही परिवार के लोग देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान में जाकर बस गए। 19 बीघा में फैले इस इलाके में तब से कुछ परिवार रह रहे थे। देहरादून की डीएम सोनिका ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद यहां रहने वाले परिवारों को परिसर खाली करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed