{"_id":"622a4f0b07f421283962594f","slug":"on-the-second-day-of-himotsav-2022-the-students-of-the-institute-tied-the-knot-by-presenting-cultural-programs-city-news-drn406112174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमोत्सव-2022’ में दूसरे दिन खूब मचा धमाल, संस्थान के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमोत्सव-2022’ में दूसरे दिन खूब मचा धमाल, संस्थान के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां
विज्ञापन
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के 10वें स्थापना दिवस समारोह ‘हिमोत्सव-2022’ के दूसरे दिन की शाम भी लोक संस्कृति के रंग में नजर आई। समारोह के दूसरे दिन एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं भी जमकर झूमे। कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, बंगाली, दक्षिण भारतीय संस्कृति के रंग बिखरे। दूसरे दिन समारोह का आगाज इस्कॉन ऋषिकेश की ओर से राधा-कृष्ण संकीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद बीपीटी की अंबिका ग्रुप ने गढ़वाली जागर की बेहतरीन प्रस्तुति दी। एमबीबीएस से काव्या ग्रुप की प्रस्तुति ने समां बांध दिया वहीं साक्षी ग्रुप ने गढ़वाली डांस के जरिए गढ़ संस्कृति की महक घोली। निकिता ग्रुप के पंजाबी डांस तो साधना ग्रुप ने अपने डांस से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। संस्थान के मनोज कोठारी, आयशा, अनमोल, अक्षिता, सृष्टि, अभ्युदय, कृतिका, डॉ.पीयुष कुमार ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
नर्सिंग व बीपीटी के छात्रों द्वारा कव्वाली की दमदार प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिवम ढौंढीयाल के साथ मानषी गुरुरानी, संयम छाबड़ा, सुरभि बिजल्वाण, लुंबिनी जोशी, मरियम रिजवी, अंशिका रावत, खुशी जोशी व अल्का ने किया। इससे पहले समारोह का शुभारंभ कुलपति डॉ.विजय धस्माना व प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान ने संस्थापक डॉ.स्वामी राम के समक्ष संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह के दूसरे दिन 80 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रदान किया गया। कुलपति डॉ.विजय धस्माना, प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान, कुलसचिव डॉ.सुशीला शर्मा ने 95 छात्र-छात्राओं एकेडेमिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में बेस्ट थिसिस अवॉर्ड डॉ.अनमोल, डॉ.सौम्या बिंद्रा व डॉ.आरुषि गुप्ता को दिया गया। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में अनांनदिता वालिया, वृंदा, शिवांगी, ओजस्वी मित्तल, प्रतिष्ठा शर्मा, नीमिष जिंदल, स्वप्निल तिवारी, प्रियंका चौधरी, आकर्षित भट्ट को विशेष मेडल देकर सम्मानित किया गया।