फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the occasion of the birthday of the Prime Minister and

अवस्थापना एवं निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है श्रमिक वर्ग : पंत

Tue, 17 Sep 2024 03:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of the birthday of the Prime Minister and
I
विज्ञापन

I

I
I

Iपीएम और सीएम के जन्मदिन पर श्रम विभाग ने 150 श्रमिकों को दी टूल किटI

श्रम विभाग की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रमिकों के लिए टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और राजमिस्त्री आदि 150 श्रमिकों को टूल किट दी गई।

उत्तराखंड संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत की अध्यक्षता में निरंजनपुर स्थित नवीन मंडी स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके कार्यों के अनुरूप टूल किट वितरण की गई। बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि प्रदेश एवं देश में मजदूर वर्ग से जुड़े लोग अवस्थापना विकास एवं निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिन्होंने अपनी कार्य कुशलता एवं पेशेगत विशिष्टताओं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर भी 80 करोड़ श्रमिक परिवारों को संबंधित विभागों की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन




सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हाेंने कन्या विवाह सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, गृह निर्माण ऋण योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अनिल थपलियाल, अश्विनी कुमार, मंडी सचिव अजय डबराल, दिनेश डोबाल, दिनेश असवाल, यदुवीर सिंह रावत, हरीश राम कोहली एवं प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed