{"_id":"65aebab25122f273960f3c64","slug":"on-the-occasion-of-pran-pratishtha-program-halwa-prasad-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-334622-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पछवादून में 2280 किलोग्राम हलवे का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पछवादून में 2280 किलोग्राम हलवे का हुआ वितरण
विज्ञापन
Iहनुमत धाम में सबसे अधिक 250 किलोग्राम हलवा बंटाI
अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पछवादून क्षेत्र में जगह-जगह हलवे का प्रसाद वितरित किया। क्षेत्र में 70 स्थानों पर हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। करीब 2280 किलोग्राम हलवे के प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। हनुमत धाम मंदिर में सबसे अधिक 250 किलोग्राम हलवे का प्रसाद बनाया गया।
पछवादून में सबसे अधिक विकासनगर और डाकपत्थर में 31 स्थानों पर प्रसाद बांटा गया। हरबर्टपुर में 10, सेलाकुई में 20, सहसपुर में पांच और कालसी में चार स्थानों पर प्रसाद वितरण हुआ। विकासनगर व डाकपत्थर में 1150 किलोग्राम, हरबर्टपुर में 300 किलोग्राम, सेलाकुई में 600 किलोग्राम, सहसपुर में 150 किलोग्राम और कालसी में 80 किलोग्राम हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता ने बताया कि सभी संगठनों और संस्थाओं ने दिल खोलकर भंडारे और प्रसाद की सेवा की। उन्होंने बताया हर 15-20 कदम पर प्रसाद, फल, कढ़ी चावल खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था।