फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the occasion of 63rd anniversary, Prakash Parv of Guru

Dehradun News: श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व

Sun, 23 Jun 2024 04:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of 63rd anniversary, Prakash Parv of Guru
Iगुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ कार्यक्रम, पूर्व महासचिव सेवा सिंह मठारू का परिवार सम्मानितI
विज्ञापन




सिख सेवक जत्थे की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव सेवा सिंह मठारू के परिवार को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के बाद नरेंद्र सिंह ने आसा दी वार का शब्द गायन किया। इसके बाद श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और बेबे नानकी सेवक जत्थे और हजूरी रागी भाई गुरदयाल सिंह ने शब्द गायन किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन एक बड़े योद्धा के रूप में परोपकारी वाला रहा है। मीरी-पीरी की दो तलवारें धारण कर उन्होंने धर्म और राजनीति का सुमेल किया।
विज्ञापन


पांवटा साहिब से आए रागी भाई अमनप्रीत सिंह ने शब्द “पंज प्याले पंज पीर छठम पीर बैठा गुर भारी” का गायन किया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरबक्श सिंह राजन को सम्मानित किया गया। सरदार गुलजार सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर विशाल गुप्ता, सतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, महासचिव दविंदर सिंह भसीन, सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह टोनी, राजिंदर सिंह राजा, सुरजीत सिंह कोहली, अरविंदर सिंह, जगमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed