फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On rejecting the invitation for Shri Ram Mandir Pran Pratishtha MP Nishank said- people of country responding

Haridwar: निमंत्रण अस्वीकार करने पर बोले सांसद निशंक- बची-खुची कांग्रेस भी खत्म करना चाहते हैं पार्टी के लोग

Sat, 13 Jan 2024 01:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Jan 2024 01:40 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जब राम अयोध्या में आए होंगे, शायद उतना उत्साह तब नहीं रहा होगा, जितना अब देखने को मिल रहा है। लाखों कुर्बानियों और सैकड़ों वर्षों के बाद यह देखने को मिल रहा है। इसके लिए हम साक्षी बन रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन
On rejecting the invitation for Shri Ram Mandir Pran Pratishtha MP Nishank said- people of country responding
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस की ओर से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने पर कहा कि देश के लोग इन्हें जवाब दे रहे हैं, लेकिन यह पार्टी के लोग बची-खुची कांग्रेस भी खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस को तो ये न जाने क्या हो गया है, राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार करने से ये तो यही कहना चाहते हैं।

विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में स्वामी विवेकानंद की जयंती कार्यक्रम पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि जब राम अयोध्या में आए होंगे, शायद उतना उत्साह तब नहीं रहा होगा, जितना अब देखने को मिल रहा है। लाखों कुर्बानियों और सैकड़ों वर्षों के बाद यह देखने को मिल रहा है। इसके लिए हम साक्षी बन रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चार गांवों में अचानक लगा लॉकडाउन...सीमाओं पर खींच दी गई मंत्रों से लक्ष्मण रेखा, जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इंडोशिनया मुसलमानों का सबसे बड़ा देश है, लेकिन वहां गांव और शहर में रामलीला खेली जाती है। वहां के लोग राम को आदर्श मानकर राम की संस्कृ़ति में पलते हैं। कहा कि जब देश के 100 वर्ष आजादी के पूरे होंगे, तब भारत 2047 तक पूरे विश्व को लीडरशिप देगा। कहा कि आज पूरी दुनिया के लोग बुढ़ापे की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत युवा भारत बनने की ओर बढ़ रहा है और आने वाली सदी में भारत एकमात्र दुनिया का युवा देश होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed