रक्षामंत्री सीतारमण ने किया पीएम मोदी की योजना का शुभारंभ, आम लोगों को उनके घर जाकर दिए हेल्थ कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पहुंचीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करते हुए लोगों को उनके घर जाकर हेल्थ कार्ड दिए। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/आयुष्मान भारत योजना के लिए चयनित 21 लाभार्थियों में से धारचूला के पहले चार लाभार्थियों राम सिंह, मनोली देवी, किशन सिंह और सीता देवी को खुद हेल्थ कार्ड दिए और फायदे बताए।
वहीं उन्होंने कहा कि, ‘उत्तराखंड वीर सैनिकों और वीर नारियों की भूमि है। पहाड़ की महिलाएं मेहनती एवं परिश्रमी होने के साथ ही शिक्षित भी हैं। यहां की महिलाओं ने उत्तराखंड राज्य बनाने में अहम योगदान दिया है। मैं उन्हें नमन करती हूं।’ वें सोमवार को चीन और नेपाल सीमा से लगे धारचूला स्थित कुमाऊं स्काउट परिसर में सेना की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में पहुंचीं हैं।
चिकित्सा शिविर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि देशभर में आज का दिन सेवा दिन के रूप में मनाया जा रहा है। दो अक्तूबर गांधी जयंती तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सेना की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका शुभारंभ सीमांत क्षेत्र में चिकित्सा कैंप लगाकर किया जा रहा है।
चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश
रक्षा मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ भी किया। उन्होंने शिविर में 25 गरीब परिवारों को दस-दस हजार रुपये के चेक, युद्ध में घायल तीन दिव्यांग जवानों को स्कूटियां, 25 दिव्यांग सैनिकों को व्हील चेयर, 50 पूर्व सैनिकों को आपातकालीन मेडिकल किट वितरित करने के साथ ही वीर नारियों को सम्मानित किया।
चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश
धारचूला। दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सेवा दिवस के अवसर पर सेना की ओर से यह चिकित्सा शिविर सीमांत क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए लगाया गया है।
उत्तराखंड सरकार राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष सुविधाएं मुहैया करा रही है। इस शिविर से सीमांत लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। रक्षा मंत्री ने इस दौरान स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से शिविर में आने वाले रोगियों के संबंध में भी पूछा और उन्हें बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
इनकी रही मौजूदगी
चकित्सा कैंप में पहले दिन जनपद और बरेली, लखनऊ, देहरादून, हल्द्वानी से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने लगभग 750 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। कैंप में जिला प्रशासन की चिकित्सा, सेवायोजन, कृषि आदि विभागों के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर धारचूला की ओर से स्टाल लगाए गए। इनमें लोगों के आधार और पैन कार्ड बनाए गए। डिजिटल इंडिया एवं आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी गई।
इनकी रही मौजूदगी
चिकित्सा कैंप में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, सेना के लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल सेवा मेडल, ले.ज. विपिन पुरी वि.से. मेडल, मेजर जनरल वीके कपूर, ब्लॉक प्रमुख धारचूला राधा बिष्ट सहित सेना के अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, वीर नारियों सहित स्थानीय जनता मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन ब्रिगेडियर एसएस जग्गी ने किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, सीडीओ वंदना, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, सेना के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंटकर रक्षा मंत्री का स्वागत किया।