फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Jyeshtha Purnima, women in Doon took out a procession

Dehradun News: श्री जगन्नाथ जी को 35 तीर्थ जल कलश से कराया स्नान

Sun, 23 Jun 2024 03:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
On Jyeshtha Purnima, women in Doon took out a procession
Iबैंड-बाजे के साथ 108 कलश लेकर श्रीराम मंदिर दीपलोक पहुंची महिलाएं
विज्ञापन

I

I
I

Iसात जुलाई को ओडिशा की तर्ज पर निकलेगी श्री जगन्नाथ शोभायात्रा
I

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दून में महिलाओं ने 108 कलश के साथ बैंड-बाजे के साथ यात्रा निकाली। महिलाएं तीर्थ जल के 108 कलश को लेकर श्रीराम मंदिर पहुंची। इसमें हरि बोल के नाम का संकीर्तन किया गया। इसके बाद श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और भगवान गणेश को पवित्र जल से स्नान कराया जाएगा।



श्रीराम मंदिर दीपलोक कॉलोनी की ओर से 7 जुलाई को 27वीं श्री जगन्नाथपुरी की भव्य शोभायात्रा ओडिशा की तर्ज पर निकाली जाएगी। इसे लेकर शनिवार को देव स्नान पूर्णिमा पर महिलाएं 108 कलश तीर्थ जल (मान सरोवर, गोमुख, गंगोत्री, त्रिवेणी संगम और हरिद्वार ब्रह्मकुंड का पवित्र जल) हरिनाम संकीर्तन करती हुई घंटानाद, बैंड-बाजे के साथ श्रीराम मंदिर लेकर पहुंची। इसके बाद श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र, सुभद्रा और श्री सुदर्शन को रत्न सिंहासन से पहुण्डिबिजे कराकर (चला चलाकर) स्नान मंडप तक लाकर हरिबोल, जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ स्नान कराया गया।
विज्ञापन




यहां पं. सुबास चंद्र शतपथी ने सहस्राक्ष वेद मंत्र पाठ कराकर श्री बलभद्र को 33 तीर्थ जल कलश, श्रीजगन्नाथ जी को 35 तीर्थजल कलश, श्री सुभद्रा जी को 22 तीर्थ जल कलश, श्रीसुदर्शन को 18 तीर्थ जल कलश में स्नान कराया गया। इसके बाद चतुर्धा मूर्तियों का दशावतार महाआरती हुई। दशावतार महाआरती कर पट बंद कर दिए गए। 14 दिन बाद 6 जुलाई को प्रभु भाई-बहन के साथ दशावतार महाआरती के साथ दर्शन देंगे। सात जुलाई को श्रीजगन्नाथ जी की ओडिशा की तर्ज पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed