फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On January 22, in Ayodhya, the atmosphere has

Dehradun News: राम भक्ति के रंग में रंगने लगी राजधानी

Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
On January 22, in Ayodhya, the atmosphere has
I-शहर में कई जगह लगाई गई स्क्रीन, चारों ओर गूंज रहे श्रीराम के भजनI
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दून भक्ति के रंग में रंगने लगा है। चारों ओर श्रीराम के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। दून रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है।

घंटाघर से लेकर चारों ओर एलईडी स्क्रीन लगाकर श्रीराम के भजन चलाए जा रहे हैं। इस पर शाम होते ही दूनवासी भजनों पर झूम रहे है। वही दून में पलटन बाजार के साथ ही जगह-जगह भव्य सजावट की जा रही है।
विज्ञापन


Iखूब वायरल हो रहा दून का घंटाघरI

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दून के घंटाघर को भव्य रूप दिया गया है। इसमें लाइटिंग पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा को दर्शाया गया है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iदिवाली की तरह ही मनाए 22 जनवरी काI



अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाने को डिस्पेंसरी रोड पर व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा के दिन को दिवाली की तरह मनाना है। इस मौके पर व्यापारी राम कपूर, शेखर कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, सुरेश गुप्ता, अरुण, राजेश मित्तल, मोहित भाटिया, योगेश भटनागर, सोनू, मनोज आदि मौजूद रहे।

Iहनुमान आसान का अभ्यास करायाI

टपकेश्वर मंदिर में श्रीराम दरबार माता वैष्णो देवी गुफा में सनातन गौरव उत्सव के अवसर पर विशेष आरती की गई। दून योग पीठ में दोनों केंद्रों में हनुमान आसान का विशेष अभ्यास के साथ ही श्रीराम का ध्यान कराया गया। इस मौके पर आचार्य बिपिन जोशी आदि मौजूद रहे।



Iमंदिर में चलाया स्वच्छता अभियानI



शहीद दुर्गा मल्ल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर नींबूवाला में साफ सफाई की और मंदिर में श्रीराम के झंडे लगाए। इसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन कर खीर का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, उपाध्यक्ष महेश लोधा, विष्णु गुप्ता, महामंत्री प्रभा शाह, लक्ष्मी लोधा, अंकिता प्रधान, एचडी डंगवाल आदि मौजूद रहे।



Iशारदा लखेटिया को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रणI

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं शारदा लखोटिया को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रमा गोयल ने कहा कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 19 जनवरी को राम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बताया कि संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर श्रीरा मंदिर निर्माण के लिए 32 लाख रुपये का सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed