{"_id":"672e6e8717aa575aa907a1b7","slug":"on-friday-morning-the-last-day-of-chhath-puja-a-fair-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-542941-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का हुआ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iघाटों पर उमड़ी भीड़, पानी में खड़े होकर महिलाओं ने दिया अर्घ्य
I
छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह पछवादून के विभिन्न क्षेत्रों में नदी, बावड़ी किनारों पर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। सूर्य उदय होने से पहले ही भारी संख्या में व्रती महिलाएं पूजा की थाली सजाकर पानी में खड़े होकर अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गईं थीं। व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण किया। उधर, सेलाकुई में छठ पूजा समिति ने विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन करने के साथ देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया।
छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन क्षेत्र के विकासनगर स्थित गंगभेवा बावड़ी, यमुना नदी के घाट, हरबर्टपुर में आसन नदी, यमुना नदी के घाट, सहसपुर व सेलाकुई में आसन नदी के घाटों पर भारी संख्या में व्रतियों और उनके परिजनों की की भीड़ जुटी। सूर्योदय से काफी समय से पहले ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ किनारों के आसपास जमा होना शुरू हो गई थी।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने, सात या 11 बार परिक्रमा करने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत को तोड़ा। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा वातावरण बना रहा। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने अपने घरों की छत पर ही पानी में खड़े होकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
सेलाकुई में छठ पूजा समिति ने इस अवसर पर विशाल जागरण का आयोजन किया। जिसमें जागरण पार्टी मामा भांजा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि छठ पूजा में शामिल होना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। कहा कि सर्दियों के मौसम में पानी में खड़े होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करता है। कहा कि वीर शहीदों की पत्नियों को सम्मानित कर मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं।
विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ने कहा कि छठ पूजन महोत्सव में प्रतिभाग करने उनके लिए गर्व की बात है। बताया कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि सेलाकुई में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि व्रती महिलाओं की 36 घंटे की तपस्या अतुलनीय है।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पूर्वाेत्तर समाज के लोगों को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर समिति की ओर से देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुमित चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, तरुण वर्मा, अजय यादव, अवधेश सिंह, सत्य प्रकाश, निरंजन, उपेंद्र, आनंद, चंदन, प्रिंस, राजेश आदि मौजूद रहे।