{"_id":"68f759e275ea9ee8155abd4b033e9bf8","slug":"on-diwali-gold-market-bland","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब जला रही सोने की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब जला रही सोने की चमक
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के बाजारों में दिवाली के वक्त चांदी खूब चमकी, लेकिन सोने का बाजार नरम रहा। निवेश करने वाले भी पहले की तरह दिल नहीं खोल सके। सोने के भाव बीते कुछ समय से स्थिर बने हुए हैं।
विज्ञापन
कुछ अटेंशन और कुछ टेंशन
29-30 हजार के आस-पास जेवराती सोने में रोज तकरीबन 100 से लेकर 250 रुपए का अप-डाउन देखने को मिल रहा है। इससे बाजार में कुछ अटेंशन और कुछ टेंशन का माहौल है। ग्राहकों ने आने वाली शादी, फंक्शन के लिए बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महंगाई के बीच लाइट वेट ज्वेलरी सब की पसंद बनी हुई है। ज्यादातर खरीदार पांच से दस तोला यानी 50 से 100 ग्राम तक वाल्यूम वाले हैं।
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
यानी एक औसत ग्राहक डेढ़ लाख से तीन लाख रुपए तक के सोने की बुकिंग करा रहा है। लेकिन सोना चमक के बीच ही परेशानी भीदे रहा है। प्रीमियम, जमाखोरी और बनवाई कुछ
प्रीमियम से मिल रहा गम
सोना स्थिर होने के बावजूद लोगों को ज्वेलरी बनवाना महंगा पड़ रहा है। इसकी वजह से सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ जाना रहा, जिससे बाहर से सोना लाने वाले कारोबारियों को बतौर प्रीमियम 400-500 रुपए अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। पहले यह राशि 100-200 रुपए के बीच थी। अपनी जेब पर पड़े भार को ज्वेलर अब ग्राहकों से वसूल रहे हैं।
शादी के लिए जमाखोरी
कई बड़े ज्वेलर शादी और त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोने की जमाखोरी भी कर रहे हैं। ऐसा वह आने वाले समय में सोने के भाव बढ़ने के मद्देनजर कर रहे हैं। सोने की कमी से भी इस लागत में बढ़ोत्तरी ही देखने को मिल रही है। उनका मानना है कि दिवाली पर सोने में बेशक चमक देखने को नहीं मिली, लेकिन समारोह सीजन में मिल सकती है।
गढ़ाई-बनवाई का बढ़ा चार्ज
गहनों की गढ़ाई के लिए प्रति एक ग्राम 15 रुपये से लेकर 30 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी तक नान-हालमार्क ज्वेलरी की बनवाई के लिए प्रति एक ग्राम 30 रुपए से लेकर सौ रुपये तक चार्ज किए जा रहे थे।
बाजार में इसी वर्ग के गहनों के खरीदारों की तादाद ज्यादा है। लिहाजा इस बढ़ोत्तरी इस वर्ग के ज्यादातर खरीदारों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...