फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On behalf of Ramlila Committee Selaqui, Yagya

Dehradun News: यज्ञ का आयोजन कर प्रभुराम का जताया आभार

Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
On behalf of Ramlila Committee Selaqui, Yagya
रामलीला समिति सेलाकुई की ओर से खैरी में मंचन स्थल पर यज्ञ किया गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। सकुशल रामलीला संपन्न होने पर प्रभु राम का आभार जताया। यज्ञ में रामलीला में पात्र निभाने वाले कलाकार भी शामिल हुए। अगले वर्ष भी भव्य रूप से रामलीला का मंचन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पुरोहित पंडित सुबोध गोनियाल, अशोक जोशी, रविदास चंगोल, शूरवीर चौहान, रमेश ढौंढियाल, दिनेश रावत, मोहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iछात्रों ने किया रामलीला का मंचनI

दशहरा के उपलक्ष्य में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में रामलीला का मंचन किया गया। छात्रों ने ताड़का वध, राम लक्ष्मण परशुराम, रावण वध का मंचन किया। छात्रों के अभिनय को खूब सराहा गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए। उद्घाटन प्राचार्या सुधा पैन्यूली ने किया। निर्देशन और संचालन सहायक अध्यापक अजीत कैंतूरा, चंद्रमोहन रावत, रवि गोस्वामी ने किया। राम का पात्र आर्यन, लक्ष्मण का सौरव, सीता का विवेक तोमर, हनुमान अंश, रावण का अभिनय आयुष चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed