{"_id":"65a23c86ea57e781b807ae57","slug":"omicron-sub-variant-jn-1-but-not-deadlier-than-delta-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एक व्यक्ति में मिला कोरोना का नए वैरिएंट जेएन.1, घबराए नहीं, एक हफ्ते में ठीक हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एक व्यक्ति में मिला कोरोना का नए वैरिएंट जेएन.1, घबराए नहीं, एक हफ्ते में ठीक हो रहे मरीज
Sat, 13 Jan 2024 01:37 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:37 PM IST
सार
जेएन.1 वैरिएंट पॉजिटिव मरीज केवल एक सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। उन्हीं मरीजों को समस्या हो रही है जिनको अन्य बीमारियां हैं या इम्यून सिस्टम कमजोर है।
विज्ञापन
वायरस
- फोटो : social media
विस्तार
दून के एक व्यक्ति में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 की पुष्टि हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। यह ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट है और मल्टीपल म्यूटेशन के बाद बना है। यही वजह है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से यह घातक नहीं है।
विज्ञापन
दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह ने बताया कि जेएन.1 वैरिएंट पॉजिटिव मरीज केवल एक सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। उन्हीं मरीजों को समस्या हो रही है जिनको अन्य बीमारियां हैं या इम्यून सिस्टम कमजोर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती, इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत
विज्ञापन
जेएन.1 के मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोविड जांच के लिए 42 नमूने लिए गए। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।