फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Omicron First case found in Dehradun Uttarakhand girl returned from Scotland

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन: पहला मामला आया सामने, आठ तारीख को स्कॉटलैंड से लौटी थी युवती

Wed, 22 Dec 2021 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 08:31 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
Omicron First case found in Dehradun Uttarakhand girl returned from Scotland
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन पहुंच गया है। स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी में 23 वर्षीय युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


देहरादून स्थित कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत आई थी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर युवती की आरटीपीसीआर सैंपल जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद युवती उसी दिन कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देहरादून की समेकित रोग निगरानी प्रोजेक्ट यूनिट (आईडीएसपी) के आग्रह पर 11 दिसंबर को युवती ने एसआरएल लैब के प्रतिनिधि को अपने घर बुलाकर कोविड जांच के लिए सैंपल दिया।
विज्ञापन


12 दिसंबर को युवती का कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद युवती को घर में ही 14 दिन के लिए आईसोलेट किया गया था। अब जीनोम सीक्वेंसिंग में युवती में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दिल्ली स्थित आईडीएसपी यूनिट ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सतर्कता और सावधानी बरतने के साथ कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने भी देहरादून में प्रदेश का पहला ओमिक्रॉन मामला मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला सर्विलांस इकाई की ओर से युवती की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है ओमिक्रॉन का पहला केस मिलने से घबराएं नहीं। सतर्कता और सावधानी बरतने के साथ कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed