{"_id":"b05f57dd87bd9791db61803709492416","slug":"om-modi-guru-health-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के गुरु की सेहत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के गुरु की सेहत में सुधार
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती का उपचार बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम सूत्रों के मुताबिक स्वामी का स्वास्थ्य ठीक है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण अस्पताल से छुट्टी एक दिन और टाल दी गई है। बुधवार को रिपोर्ट मिलने पर चिकित्सक उसका अध्ययन करेंगे इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किए जाने का निर्णय लिया जा सकता है।
बता दें स्वामी दयानंद सरस्वती को बीते रविवार को स्वास्थ्य खराब होने पर आश्रम से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें चिकित्सकीय टीम की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को उनका डायलिसिस किया गया और उनके स्वास्थ्य संबंधी कई परीक्षण किए गए। जिनमें से कुछ टेस्ट को परीक्षण के लिए दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
आश्रम के प्रतिनिधि गुणानंद रयाल ने बताया कि दिल्ली से टेस्ट रिपोर्ट अभी अस्पताल को नहीं मिली है, लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय फिलहाल टाल दिया है। रयाल ने बताया कि बुधवार को स्वामी का फिर से डायलिसिस किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टेस्ट रिपोर्ट मिलने पर उसके अध्ययन के बाद ही चिकित्सक स्वामी को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लेंगे। दूसरी ओर मंगलवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर स्वामी दयानंद सरस्वती का हालचाल जाना। अस्वस्थ चल रहे स्वामी दयानंद सरस्वती की कुशलक्षेम जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते शुक्रवार को दयानंद आश्रम आए थे।