फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old time favorite HMT watch hmt machine parts online sale

बिकने लगे एचएमटी में लगे स्विट्जरलैंड और जापान के कलपुर्जे, पढ़िए देश की घड़ी की पूरी कहानी

Fri, 14 Jun 2019 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
old time favorite HMT watch hmt machine parts online sale
एचएमटी - फोटो : फाइल फोटो

एचएमटी रानीबाग (हल्द्वानी) इकाई में लगे स्विट्जरलैंड और जापान के कलपुर्जों को बिक्री शुरू हो गई है। पहले देश में घड़ी का मतलब एचएमटी हुआ करता था। पिता अपने बेटे को गिफ्ट में यह घड़ी देते थे। शादी में वर-वधू को उपहार स्वरूप ये घड़िया दी जाती थीं। उस वक्त एचएमटी की घड़ी पहनना शान की बात होती थी।

विज्ञापन


तब शोरूम में 350 से लेकर सात हजार रुपए तक की घड़ियां होती थीं। सूट में घड़ी रखना फैशन होता था। गांधी घड़ी (पाकेट वॉच) को लोग सूट की जेब में रखकर उसकी चेन बाहर लटकाते थे। एचएमटी ही एकमात्र गांधी घड़ी बनाती थी। तब रानीबाग में सालाना पांच सौ गांधी घड़ी बनती थी, जिनमें दो सौ मेकेनिकल और तीन सौ क्वार्ट्ज शामिल थी। फैक्ट्री कर्मियों के मुताबिक गांधी घड़ी का क्रेज पुराने लोगों में ज्यादा था।

विज्ञापन

सोने का बिस्कुट लगी घड़ी भी बनी थी

रानीबाग इकाई में 1995 से 2000 तक जी-10 के नाम से सोने का बिस्कुट लगी घड़ी भी बनाई गई। इसकी कीमत लगभग 11 हजार रुपए थी। घड़ी की खासियत ही यह थी कि सुई के नीचे छोटा सा सोने का बिस्कुट लगा होता था।सारी घड़ियां हाथों-हाथ बिकी थीं।
 

एचएमटी की घड़ियों के लिए आर्मी कैंटीन में भी लोगों को इंतजार करना पड़ता था। पूरे देश में लगभग छह लाख घड़ियों का ऑर्डर सालाना एचएमटी वॉच ग्रुप को मिलता था। आर्मी कैंटीन को घड़ियों की सप्लाई करने में लगभग एक माह का समय लग जाता था। आर्मी कैंटीन में घड़ी के आने की बेताबी से प्रतीक्षा की जाती थी।

1995 के बाद शुरू हुआ डाउन फॉल

1993 में टाइटन को लाइसेंस मिलने के बाद से ही एचएमटी की स्थिति खराब होने लगी। टाइटन ने बाजार के अनुरूप अपने को ढाला और क्वार्ट्ज घड़ियों की श्रृंखला बाजार में उतारी। एचएमटी प्रबंधन ने अपने को अपडेट नहीं किया। वर्ष 1995 से एचएमटी का डाउन फाल शुरू हो गया।

जनता, कोहिनूर, पायलट और सोना थी पहली पसंद
एचएमटी वॉच ग्रुप के स्वर्णिम दौर में कोहिनूर, पायलट, जनता ओर सोना के नाम से बनने वाली घड़ियां लोगों की पहली पसंद हुआ करती थी। इन घड़ियों की सबसे अधिक मांग थी। इनकी कीमत भी अधिक होती थी।

विज्ञापन

एचएमटी रानीबाग यूनिट 1983 में स्थापित हुई और 1985 में कारखाने में उत्पादन शुरू हो गया। तब कारखाने में 1250 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी थे। वर्ष 1990 से 1993 तक एचएमटी घड़ियों का स्वर्णिम दौर रहा। रानीबाग यूनिट में प्रतिवर्ष 16 से 18 लाख घड़ियां बनती थीं।
 

शोरूमों में घड़ियों की मांग पूरी नहीं हो पाती थी। रानीबाग से घड़ियां बनकर दिल्ली जाती थीं। प्राइवेट कंपनियों की आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से एचएमटी की घड़ियां बाजार में टिक नहीं पाई और साल 2014 में भारत सरकार ने एचएमटी कंपनी को बंद करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed