{"_id":"64973d59059d2a219502ebb7","slug":"old-memories-fresh-in-the-old-student-conference-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-185450-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुरातन छात्र सम्मेलन में ताजा की पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुरातन छात्र सम्मेलन में ताजा की पुरानी यादें
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पुरातन छात्रों ने अपनी स्कूल की यादें साझा की और विद्यालय में बिताए गए समय को याद किया।
प्रधानाचार्या लीना साहा ने पूर्व छात्रों का स्वागत कर किया। बच्चों ने शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। हिमाचली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दीं। पूर्व छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं में जाकर वर्तमान छात्रों से संवाद किया। चेयरमैन ब्रिगेडियर एलिन देब साहा ने पूर्व छात्र छात्राओं को बधाई दी। संचालन अध्यापिका मीना चौहान ने किया। वाइस चेयरमैन कर्नल आरएस चिब, सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल अखिल धवन, वाइस प्रिंसिपल विजय कुमार, शिक्षक नवल किशोर, सुनीता चांदना, मोनिका, प्रतिभा मौजूद रहे।