फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old man murder in chamoli dead body found in house

चमोली में चाकू से गोदकर बुजुर्ग की हत्या, घर में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Tue, 05 Mar 2019 07:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Mar 2019 07:53 AM IST
Old man murder in chamoli dead body found in house
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में चमोली के थिरपाक गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। शव घर में ही मिला। पास में एक चाकू भी बरामद हुआ और शरीर पर चोट के निशान थे। बुजुर्ग के दामाद ने हत्या की आशंका जताई और चमोली कोतवाली में तहरीर दी।



वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर स्थित थिरपाक गांव में बुजुर्ग जयकृष्ण सिंह बंगारी (75) घर में अकेले रहते थे। गत रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए उनके दामाद विक्रम सिंह झिंक्वाण अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे, लेकिन घर के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला।


उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां फोन किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जब आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 24 फरवरी को अंतिम बार बुजुर्ग को घर के बाहर देखा था।

विज्ञापन

इसके बाद घर के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है। जब उनके दामाद और बेटी ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर बुजुर्ग का शव पूजा के कमरे में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस चमोली को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शरीर पर चोट के निशान मिले और पास में ही एक चाकू भी मिला। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed