फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old Man Brutal Murder in roorkee khanpur 

पत्नी पर था अपने चाचा से अवैध संबन्धों का शक, तो चाकुओं से गोदकर दे डाली खौफनाक मौत

Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Old Man Brutal Murder in roorkee khanpur 
murder

थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि चाचा के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। 

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र गांव बादशाहपुर निवासी खचेड़ू (70 ) की अपनी कोई संतान नहीं है। वह अपनी पत्नी के संग भतीजे अशोक के साथ रहते थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी ने खचेड़ू को उठने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई।

विज्ञापन

इस पर खचेड़ू की पत्नी ने अशोक के बेटे राहुल को दादा को उठाने के लिए कमरे में भेजा। राहुल दादा को उठाने कमरे में पहुंचा तो वह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। राहुल ने इसकी जानकारी अपनी दादी को दी।

खचेड़ू की पत्नी कमरे में पहुंची तो पति को लहूलुहान हालत में पड़ा देख शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ दिलमोहन सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव की हालत देखी तो गले पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले। पुलिस ने हत्या के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे।

इसके बाद क्या हुआ, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच पुलिस को पूछताछ में उसके भतीजे अशोक पर शक हुआ। शक के आधार पर उसके भतीजे अशोक को हिरासत में लिया। एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि अशोक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चाचा की हत्या करने की बात कबूल ली।

आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के उसके चाचा से अवैध संबंध हैं। इसके चलते उसने रात को करीब दो बजे अपने चाचा की गंडासे से हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि आरोपी अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त गंडासा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed