{"_id":"59e9fdb34f1c1bdb538b8499","slug":"old-lady-killed-in-road-accident-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की सड़क पार कर रही वृद्धा के लिए काल बनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की सड़क पार कर रही वृद्धा के लिए काल बनी कार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
टर्नर रोड पर दीपावली की रात सड़क पार करते समय कार चालक एक वृद्धा को टक्कर मारकर भाग गया। जिससे महिला की मौत हो गई। मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड निवासी सोना देवी (78) दीपावली की रात करीब साढ़े आठ बजे सामान खरीदने निकलीं थी। सड़क पार करते समय तेजी से आई कार ने महिला को टक्कर मार दी है, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण प्रत्यक्षदर्शी कार का नंबर नहीं देख पाए। नाजुक हालत में बुजुर्ग महिला को दून अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का नंबर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।