फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officers-should-take- effective-action- cases-land-fraud

Dehradun News: ''''जमीन धोखाधड़ी के प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई करें अफसर''''

Wed, 03 May 2023 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Officers-should-take- effective-action- cases-land-fraud
जिन सरकारी भूमि पर कब्जा हैं, उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराएं और इन पर चहारदीवारी या तारबाड़ कर तत्काल कब्जा लें। आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को यह निर्देश मंगलवार को हुई भूमि फ्राॅड समन्वय समिति की बैठक में दिए। उन्होंने अफसरों से जमीन धोखाधड़ी के प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

आयुक्त गढ़वाल ने निर्देश दिए कि न्यायालय में विचाराधीन भूमि संबंधी प्रकरणों की प्रभावी पैरवी की जाए। उन्होंने ग्राम डांडा लखौंड में भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में पीपी एक्ट के अंतर्गत वादों को सुना और नगर मजिस्ट्रेट से इन्हें जल्द निस्तारित करने के लिए कहा। आयुक्त ने फर्जी अभिलेख के आधार पर मृतक व्यक्ति को जीवित दिखाकर भूमि विक्रय करने के प्रकरण पर संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में आईजी गढ़वाल केएस नग्नियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून डाॅ. एसके बरनवाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र नेगी, एसएनए नगर निगम ऋषिकेश रमेश सिंह रावत, डीयूएसपी रमा देवी, टैक्स रिव्यू अधिकारी नगर निगम देहरादून राहुल कैन्तुरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed