फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officers focused on neelee batti

लालबत्ती छूटी तो नीली पर टिकी निगाहें

Wed, 08 Jan 2014 03:44 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jan 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
officers focused on neelee batti

सुप्रीम कोर्ट के वाहनों पर लालबत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए दिए आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने लालबत्ती धारकों का चिन्हीकरण तो कर दिया, लेकिन अब भी कई वाहनों पर लालबत्ती सजी है।

विज्ञापन


पढ़ें, दून के स्कूलों में चल रहा नशे का कारोबार
विज्ञापन


मुख्य सचिव सहित अन्य शासकीय वाहनों से सोमवार को लालबत्ती हट गई, लेकिन मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन की गाड़ी पर मंगलवार को भी लालबत्ती सजी रही, जबकि आयोग के सदस्य की गाड़ी पर लालबत्ती हटाई तो नहीं पर ढक रखी थी। उधर लाल बत्ती हटने के बाद डीजीपी ने अपने वाहन पर नीली बत्ती लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कर सकेंगे लालबत्ती का इस्तेमाल
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश हाईकोर्ट के अलावा राज्य में किसी को लालबत्ती अधिकृत नहीं है।


इन्हें अब नीली की आस
लालबत्ती को लेकर आदेश जारी होने के बाद अब अधिकारी नीली बत्ती पर आस लगाए हुए हैं। अभी मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, जिला जज, सभी आयोगों के चेयरमैन, प्रमुख सचिव न्याय, पीसीसीएफ, कैबिनेट और राज्य मंत्री दर्जाधारी लालबत्ती के लिए अधिकृत थे, लेकिन नए आदेश के बाद इनके वाहनों से बत्ती हट गई है।

पढ़ें, जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग

नीली बत्ती प्रमुख सचिव, सचिव, डीएम, एसएसपी, एस्कार्ट पायलट को अधिकृत है, लेकिन लालबत्ती हटाने के आदेश के बाद डीजीपी के वाहन पर नीली बत्ती सज गई है। आने वाले दिनों में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के वाहनों पर भी अब नीली बत्ती दिख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed