{"_id":"19726309ae3151d693e9a3f6ee7ee2d8","slug":"officer-in-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की फौज, कर्मचारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की फौज, कर्मचारी गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर ऊर्जा निगम करोड़ों रुपये के घाटे का रोना रो रहा है, वहीं हर माह लाखों तनख्वाह पाने वाले अधिकारियों की फौज की तैनाती मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन
लाइनमैन के ही 700 पद खाली
दूसरी ओर, निचले स्तर पर खाली 1000 पदों को भरने में निगम प्रबंधन का रवैया लापरवाह बना हुआ है। ऊर्जा कामगार संगठन के मुख्यालय अध्यक्ष दीपक बेलीवाल ने कहा कि लाइनमैन के ही 700 पद खाली हैं।
विज्ञापन
निचले पदों पर नियुक्ति करने के बजाय अधिकारियों की फौज बढ़ाकर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ाया जा रहा है।
विद्युत आरक्षित एसोसिएशन के निगम महामंत्री आशीष कुमार ने बताया कि नीचे के कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके खिलाफ सभी संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
यह है अफसरों का स्वीकृत ढांचा
पदनाम - संख्या
मुख्य अभियंता स्तर एक - 03
मुख्य अभियंता स्तर दो - 07
महाप्रबंधक वित्त - 04
महाप्रबंधक विधि - 01
डीजीएम वित्त - 06
अधीक्षण अभियंता - 34
वरिष्ठ अधिशासी अभियंता - 35
औद्योगिक अभियंता - 01
उप मुख्य लेखाधिकारी - 04
वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी - 02
सीनियर एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी - 01
कुल - 98