फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer fear off seventh pay commission.

अफसरों को डरा रहे हैं सातवें वेतन आयोग के ये प्रावधान

Tue, 11 Aug 2015 08:21 AM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Aug 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
officer fear off seventh pay commission.

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्रीय सेवाओं व अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के लिए भारी पड़ सकती है। कैसे जानने के लिए पढ़ें..

विज्ञापन


आयोग की सिफारिशों में जो एक प्रावधान जोड़ा है, उससे अखिल भारतीय सेवाओं के अफसर बड़े पैमाने पर प्रभावित होंगे। सिफारिश लागू होते ही इन अफसरों के रिटायरमेंट 58 साल की उम्र में हो जाएगा या फिर सेवा काल अधिकतम 33 वर्ष होगा। आयोग की सिफारिश जनवरी 2016 से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

राज्य में तीन अखिल भारतीय सेवाएं कार्यरत रहती हैं। इनमें पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) व भारतीय वन सेवा (आईएफएस) शामिल हैं। सूत्रों की माने तो सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशों में एक प्रावधान केतहत अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों को गहरा झटका दिया है।
विज्ञापन


प्रावधान यह है कि राज्य या केंद्र में तैनात आईएएस, आईपीएस व आईएएफएस की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 वर्ष के बजाय 58 वर्ष होगी। यदि इससे पहले किसी अफसर की 33 साल की सर्विस पूरी हो जाती है तो वह 58 वर्ष से पहले ही रिटायर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में क्या पड़ेगा प्रभाव?

officer fear off seventh pay commission.

आईएएस में केंद्र तैनात 1981 बैच के अमरेंद्र सिन्हा जून 2017, 1983 बैच के अफसरों में अंजलि प्रसाद मई 2017, शत्रुघ्न सिंह दिसम्बर 2016, चंचल कुमार तिवारी 2019, बीपी पांडेय मार्च 2016, राज्य में तैनात अपर मुख्य सचिव एस राजू अप्रैल 2016 में रिटायर होने थे।

लेकिन सातवें वेतन आयोग की संस्तुति लागू हुई तो जनवरी 2016 तक इन सभी का रिटायरमेंट हो जाएगा। इनके बाद 1985 बैच के अनूप वधावन राज्य के वरिष्ठ आईएएस होंगे। और राज्य सरकार की मजबूरी हो जाएगी कि उन्हें या उनके समकक्ष किसी अफसर को केंद्र से वापस लाकर मुख्य सचिव बनाए।

आईपीएस में 1979 बैच के बीएस सिद्धू (मौजूदा डीजीपी) का रिटायरमेंट अप्रैल 2016, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर स्पेशल डीजी सीआरपीएफ केपद पर तैनात 1982 बैच केएसके भगत जून 2017 में रिटायर होने थे।

लेकिन आयोग का प्रावधान लागू होते ही 33 साल की सेवा पूरी करने की एवज में जनवरी 2016 में ही रिटायर हो जाएंगे। इनके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात संयुक्त सचिव 1986 बैच के आईपीएस एमए गणपति सबसे वरिष्ठ आईपीएस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed