फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   offer in air travel

अब दोस्त व रिश्तेदार कराएंगे सस्ता हवाई सफर

Wed, 06 Aug 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Aug 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
offer in air travel

अगर आप देहरादून से किसी शहर की हवाई यात्रा अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ जाना चाहते हैं तो आपके पास विमान के किराए में छूट पाने का एक बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन


विमानन कंपनियां इस तरह के स्पेशल ऑफर अपने यात्रियों को दे रही हैं। स्पाइस जेट ने दो से अधिक परिजनों, मित्रों को प्री बुकिंग पर बेसिक किराए में 25 प्रतिशत डिस्काउंट का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


शर्त यह है कि इनकी संख्या नौ से अधिक न हो। इसके अलावा छात्रों को भी उनकी पढ़ाई के शहर तक उड़ान भरने के लिए विमानन कंपनियां छूट दे रही हैं।

बेसिक किराए में भारी छूट

offer in air travel

स्पाइस जेट के साथ ही एयर इंडिया भी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी की आईडी संग आवेदन करने पर बेसिक किराए में छूट दे रही हैं।

स्पाइस जेट की तरफ से यह छूट पांच फीसदी, जबकि एयर इंडिया की तरफ से यह छूट बेसिक किराए के 50 प्रतिशत पर दी गई है। वह कभी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है। छात्र की उम्र 12 साल से लेकर 25 साल के बीच होनी चाहिए।

बता दें कि कई शहरों के लिए जौलीग्रांट एयर पोर्ट से एयर इंडिया, स्पाइस जेट, जेट एयरवेज उड़ानों का संचालन कर रही हैं। टिकट की कीमत में बेसिक किराए के साथ ही एयर फ्यूल चार्ज शामिल है।

दून से इन स्थानों के लिए करा सकते हैं बुकिंग
स्पाइस जेट के जरिए अहमदाबाद, औरंगाबाद, बागडोगरा, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गोवा हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, वाराणसी के लिए।

उड़ानों की समय, किराया सूची

offer in air travel

दून से दिल्ली
एयर इंडिया
2.00 बजे- 5420 रुपए
7.30 बजे- 5420 रुपए

स्पाइस जेट
12.35 बजे- 4087 रुपए
4.35 बजे- 4087 रुपए

जेट कनेक्ट
7.35 बजे- 4140 रुपए

जेट एयर
3.55 बजे- 6333 रुपए
12.35 बजे- 6333 रुपए

दून से लखनऊ
एयर इंडिया
11.10 बजे- 8096 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed