फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Oath taking ceremony in uttarakhand

यहां सीएम को शपथ दिलाने खुद पहुंचेंगे पीएम मोदी

Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony in uttarakhand
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। पुल‌िस प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समारोह परेड ग्राउंड में कराने की तैयारी है। पुलिस ने मंगलवार को यहां पहुंचकर ट्रेड फेयर को हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
पुलिस-प्रशासन का अनुमान है कि शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च के बाद कभी भी हो सकता है। अब तक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों के आने की खबर थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री के आने की चर्चा चल पड़ी। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा व्यवस्था प्रधानमंत्री के आगमन के लिहाज से तैयार की गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले जिलाधिकारी रविनाथ रमन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल द्वारा संभावित कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। बैरिकेडिंग को लेकर भी चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरबीर सिंह, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात श्वेता चौबे आदि इस दौरान मौजूद थे। उधर डीजीपी एमए गणपति का कहना है कि अधिकृत रूप से शपथ ग्रहण समारोह की कोई तिथि तय नहीं है, लेकिन तमाम संभावनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed