{"_id":"6a023d217b7b3858bb049ca5","slug":"nursing-unemployed-at-parade-ground-on-monday-morning-a-dehradun-news-c-5-1-drn1031-968586-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजागार मांग पूरी करने की जिद पर अड़े, वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजागार मांग पूरी करने की जिद पर अड़े, वार्ता विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग बेरोजगार सोमवार सुबह पांच बजे मांग पूरी करवाने के लिए परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकती तब तक पांच लोग ऊपर चढ़ चुके थे। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ दिन भर चली कई दौर की वार्ता भी विफल रही। वे मांगों का शासनादेश जारी करने की जिद पर अड़े हुए हैं।
धरना स्थल पर पहुंच कर कांग्रेस और स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक बॉबी पंवार ने भी समर्थन दिया है। नर्सिंग एकता मंच गत पांच महीने से आईपीएचएस मानकों के अनुरूप वर्षवार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए धरने पर है। प्रदेश भर से करीब दो हजार नर्सिंग बेरोजगारों इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। पिछले 23 दिनों से कई नर्सिंग बेरोजगार आमरण अनशन पर हैं। इसकी वजह से कई लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती भी किए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने कई बार स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। लंबे समय तक सुनवाई न होने पर सोमवार को आंदोलनकारी उग्र हो गए। एकता विहार धरना स्थल से उठकर सुबह करीब पांच बजे वे परेड ग्राउंड आ गए। इनमें से चार आंदोलनकारी विनोद, धर्मेंद्र, कविता और आनंद पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनके साथ में कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी पर चढ़ गईं। आंदोलनकारियों ने टंकी के ऊपर अपना बैनर लगा दिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की। पुलिस ने शासन से भी वार्ता कराई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।