फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nursing hostel roof collapsed, schoolgirl injured

नर्सिंग हास्टल की छत पर गिरा पेड़, हादसा टला

Fri, 19 Jul 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nursing hostel roof collapsed, schoolgirl injured
लेहमन अस्पताल में पेड़ गिरने से टूटी हॉस्टल की छत। - फोटो : VIKAS NAGAR
हरबर्टपुर स्थित लेहमन मसीही अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब सिंभल का एक भारीभरकम पेड़ टूटकर हॉस्टल की छत पर जा गिरा। इससे छत पर कपड़े सुखाने गई एक छात्रा घायल हो गई, जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अस्पताल में ही नर्सिंग हॉस्टल हैं। जहां पर बाहर से नर्सिंग का कोर्स करने आईं छात्राएं रहती हैं। हॉस्टल के ठीक पीछे ही गुडरिच टी स्टेट है। जहां पर कई वर्ष पुराना सिंभल का पेड़ था। बीते बुधवार की शाम करीब छह बजे पेड़ अचानक ही तेज आवाज के साथ टूटकर हॉस्टल की छत पर जा गिरा। इससे छत पर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हॉस्टल की बालकनी और पाइपलाइन भी पूरी तरह से टूट गए। हॉस्टल में पानी की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

हादसे के वक्त एक छात्रा बालकनी पर कपड़े सुखा रही थी, जिसकी चपेट में आकर वह भी घायल हो गई। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी वन विभाग के साथ ही तहसील प्रशासन को दी गई। इसके बाद वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रशासन ने हॉस्टल में रहने वाली 50 छात्राओं को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मैथ्यू सैम्यूल ने बताया कि फिलहाल छात्राओं को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही वन विभाग की टीम पेड़ को काटकर छत से हटाने के काम में जुटी हुई है। भवन की पूरी जांच के बाद ही छात्राओं को हॉस्टल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामले में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed