फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nursing and paramedical exam result declared, counseling from today

नर्सिंग व पैरामेडिकल का परीक्षा परिणाम निकला, काउंसलिंग आज से

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nursing and paramedical exam result declared, counseling from today
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 20-21 नवंबर को हुई थी। परीक्षा परिणाम के मुताबिक, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में सुशील कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि मोहिता द्वितीय और भारती कांडपाल तीसरे स्थान पर आई। बीएससी पैरामेडिकल में अंकिता यादव ने प्रथम, नेहा पंत द्वितीय व ऐश्वर्य जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एएनएम में हिना प्रथम, निकिता पांडेय दूसरे और नेहा आर्य तीसरे स्थान पर रहीं। जीएनएम में इंदु पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, हिमानी भट्ट द्वितीय और संतोष सिंह तीसरे स्थान पर आए। एमएससी नर्सिंग में चितनमन कौर ने पहला, गीता सरकली ने दूसरा और मिकी भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी नर्सिंग में नेहा भट्ट प्रथम, अंजली नौटियाल द्वितीय व हिमानी दीवान तीसरे स्थान पर आई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिंलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय काउंसिलिंग में अभ्यर्थी सिर्फ उन्हीं पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकता है, जिसकी उसने लिखित परीक्षा दी है। काउंसलिंग आनलाइन होगी, जिसमें अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा की मेरिट, उनके चुने गए विकल्प व राज्य कोटा की उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। की जाएगी। अभ्यर्थी को आवंटित सीट पर प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक सभी औपचारिकाताएं पूरी करनी होंगी। इस सीट को रिक्त मान दोबारा अगले चरण में सम्मिलित किया जाएगा। यदि ऐसा अभ्यर्थी द्वितीय चरण की काउंसलिंग में हिस्सा लेता है, तो उसे दोबारा पंजीकरण करा पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग शुल्क एएनएम व जीएनएम: एक हजार बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग व बीएससी पैरामेडिकल: डेढ़ हजार
- यहां करें लागइन hnbumu.ac.in
- यह है काउंसलिंग का शेड्यूल
- प्रथम चरण: आनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान व विकल्प भरना:13 दिसंबर से 16 दिसंबर (रात आठ बजे तक)
सीट आवंटन: 18 दिसंबर (रात आठ बजे)
दाखिले की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर
द्वितीय चरण
रिक्त सीटों का विवरण : 22 दिसंबर (दोपहर एक बजे बाद)
आनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान व विकल्प भरना : 22 दिसंबर से 24 दिसंबर (शाम पांच बजे तक)
सीट आवंटन :26 दिसंबर दाखिले की अंतिम तिथि : 28 दिसंबर
मापअप राउंड रिक्त सीटों का विवरण: 29 दिसंबर (सुबह दस बजे) आनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान व विकल्प भरना: 29 दिसंबर (सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक) स्टेट मेरिट लिस्ट जारी:29 दिसंबर (रात दस बजे बाद) सीट आवंटन :30 दिसंबर (दोपहर 11 बजे तक) दाखिले की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed