{"_id":"354a05d330236049c0e7fe3f6ffee12e","slug":"nurse-strike-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों की हड़ताल खत्म, दिया तीन माह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों की हड़ताल खत्म, दिया तीन माह का समय
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Sep 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में चल रही नर्सों की हड़ताल ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, लेकिन मंगलवार को नर्सों के यह हड़ताल खत्म हो गई। मांगे पूरी करने के लिए सरकार ने तीन माह का समय लिया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव हेल्थ के अंर्तगत एक कमेटी बनाई गई है जो नियमावली तैयार करेगी और प्रस्ताव बनाकर शासन को सौंपेगी। इस कमेटी में डीजी हेल्थ के अलावा नर्सों की एक नेता भी रहेगी।
विज्ञापन
पढ़ें, दो बजते ही गायब हो रही नर्सें, मरीजों में हड़कंप
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को गढ़वाल के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी-गढ़वाल में दोपहर दो बजे के बाद मरीजों और तीमारदारों को खासा परेशान होना पड़ा। उधर, देहरादून में नर्सों के नए ऐलान ने स्वास्थ्य विभाग की पेशानी बड़ा दी थी।
नर्सों का कहना था कि अगर उनकी पदोन्नति, पे ग्रेड, सिस्टर इंचार्ज को गजटेड अफसर का दर्जा देने आदि मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ तो 26 सितंबर से वे सुबह की शिफ्ट में काम नहीं करेंगी। शासन ने सोमवार को मांग से संबंधित दो शासनादेश जारी किए थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...