Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nurse molested at CMI Hospital dehradun Staff slap many times to Accused Former Army man

अस्पताल में नर्स से छेड़खानी: पूर्व फौजी ने कही आपत्तिजनक बातें, की पैसों की पेशकश, स्टाफ ने जड़े थप्पड़

Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
सार

बताया गया कि आरोपी तीमारदारी के लिए साथ आया था, लेकिन महिला नर्स पर बुरी नजर रखने लगा। उनका पीछा करता। बीती रात उन्हें साथ चलने के लिए कहने लगा।

विज्ञापन
Nurse molested at CMI Hospital dehradun Staff slap many times to Accused Former Army man
नर्स से छेड़खानी पर पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएमआई अस्पताल में एक महिला नर्स ने बृहस्पतिवार रात एक वृद्ध महिला के साथ आए उसके तीमारदार को छेड़खानी और अभद्र बातें करने का आरोप लगाकर जमकर थप्पड़ मारे। इसका वीडियो वायरल हो गया। आरोपी पूर्व सैन्य कर्मी है। डालनवाला पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश सिंह निवासी बंजारावाला देहरादून अपनी सास का इलाज कराने के लिए अस्पताल में आया था। नर्स से छेड़खानी और आपत्तिजनक बातें करने पर उसकी पिटाई हुई और पुलिस को सूचना दी गई। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच नालापानी चौकी प्रभारी रीना वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सेना से सेवानिवृत्ति के बाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी खुद की दो बेटियां हैं। आरोपी की सास 13 अक्तूबर से अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: डीआरडीओ के कर्नल की कॉल रिकॉर्ड लीक, सूबेदार पर जासूसी और हत्या की साजिश का आरोप

Trending Videos

वह तीमारदारी के लिए साथ आया था, लेकिन महिला नर्स पर बुरी नजर रखने लगा। उनका पीछा करता। बीती रात उन्हें साथ चलने के लिए कहने लगा। यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी से परेशान है।

सास का इलाज कराने जरूर आया है, लेकिन वो (नर्स) अगर उसके साथ चलने को राजी हो जाए तो पत्नी और सास को भी रास्ते से हटा देगा। नर्स को रुपयों की पेशकश भी की। आखिरकार नर्स के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने स्टाफ को बुलाकर उस पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाए और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed