फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nurse Kamala Thapa gets the Nightingale Award posthumously, President Ram Nath Kovind honored the family members

उत्तराखंड: नर्स कमला थापा को मिला मरणोपरांत नाइटेंगल अवार्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिजनों को दिया सम्मान

Fri, 17 Sep 2021 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Sep 2021 08:19 AM IST
सार

नर्स कमला थापा को मरणोपरांत नाइटेंगल अवार्ड मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक वर्चुअल समारोह में यह सम्मान दिया। नर्स कमला थापा की मृत्यु इसी साल हुई थी। 
 

विज्ञापन
Nurse Kamala Thapa gets the Nightingale Award posthumously, President Ram Nath Kovind honored the family members
कमला थापा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर निवासी नर्स (अब पद नाम नर्सिंग अधिकारी) कमला थापा को मरणोपरांत प्रतिष्ठित नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक वर्चुअल समारोह में उनके परिजनों को यह सम्मान प्रदान किया। 
विज्ञापन


नर्स कमला थापा की मृत्यु इसी साल हुई थी। उनका बेटा दीपक थापा मर्चेंट नेवी में तैनात है, जबकि बेटी दीप्ति रौतेला नेहरु कालोनी में रहती हैं। कमला थापा ने  27 साल दून अस्पताल में सेवाएं दी थीं। उसके बाद 10 साल मेला अस्पताल हरिद्वार में रही।
विज्ञापन


37 साल की  सेवा के बाद वर्ष 2011 में वह सेवानिवृत्त हुई। अस्पताल में तैनात रहते हुए उन्होंने मरीजों की बहुत सेवा की है। खासकर अस्पताल में आने वाले बेसहारा व अनाथों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहती थीं। दून अस्पताल में उन्होंने अधिकांश ड्यूटी बर्न वार्ड में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त के बाद भी लोगों की सेवा करती थीं। इस साल कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इस दौरान भी वह कोरोना के अन्य मरीजों का हौसला बढ़ाती रही। हालांकि काफी दिन तक बीमार रहने के बाद नर्स कमला थापा जिंदगी की जंग हार गई। उनके सेवा कार्यों के लिए उन्हें मरणोपरांत नाइटेंगल अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed